फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Construction of overbridge started after two years

Auraiya News: औरैयाः दो साल बाद शुरू हुआ ओवरब्रिज का निर्माण

Thu, 24 Nov 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Construction of overbridge started after two years
फोटो-24एयूआरपी-06- सूखमपुर क्रासिंग के पास पिलर के लिए खुदाई करती मशीन। संवाद - फोटो : AURAIYA
कंचौसी। दो वर्ष से किसानों की भूमि विवाद में उलझा कंचौसी-फंफूद रेलवे स्टेशनों के बीच ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण के चलते अब गेट संख्या 6-सी की क्रासिंग बंद रहेगी। इसके लिए बिझाई अंडरपास से आवागमन के लिए रास्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएफसी और भारतीय रेलवे संयुक्त रूप से सूखमपुर मड़ैया गांव से दिबियापुर कलक्टरी रोड को जोड़ने वाला 700 मीटर ओवरब्रिज बनाएगा। करीब आठ करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण का जिम्मा सतना मध्यप्रदेश के सेतु निगम को दिया गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था 18 माह में पुल का निर्माण कार्य पूरा करेगी। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर सौरभ सिंह ने बताया कि पुल निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके लिए पिलर की खुदाई कराई जा रही है, जरूरत की सामग्री भी आ गई है। अब तेजी से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल निर्माण के चलते कंचौसी रेलवे लाइन के गेट संख्या 6-सी की क्रासिंग बंद किए जाने की बात कही गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने तहसील अधिकारियों को पत्र भी भेजा है। जिसमें कहा गया है कि क्रासिंग बंद करने के साथ ही बिझाई अंडरपास से आवागमन का रास्ता दिया जाए।
पिछले दिनों इसके लिए नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानून गो आदि ने दो किलोमीटर पश्चिम दिशा में बिझाई अंडर पास का रास्ता सुगम बनाने व अंडर पास पर भरे पानी को निकालने के लिए निर्देश दिए थे। तहसीलदार जीतेश वर्मा ने बताया कि निर्माण के साथ लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। बिझाई अंडर पास से रास्ता दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था प्रकाश व्यवस्था भी करेगी।

अभी तक इसलिए रुका था निर्माण कार्य
दो वर्ष पहले इस पुल का निर्माण कराया जाना था। मगर सूखमपुर समेत आस पास गांव के किसान अपनी जमीन का उचित मुआवजा और पुल का नक्शा बदलने की मांग कर रहे थे। इसी वजह से निर्माण रुका था। जिला स्तरीय अधिकारियों व रेलवे अधिकारियों के बीच किसानों की कई चरणों में वार्ता हुई। मुआवजा मिलने के बाद किसानों ने जमीन खाली की और अब निर्माण शुरू हो सका है।

फोटो-24एयूआरपी-05- सूखमपुर के पास पुल निर्माण के लिए पड़ी सामग्री। संवाद

फोटो-24एयूआरपी-05- सूखमपुर के पास पुल निर्माण के लिए पड़ी सामग्री। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed