फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Construction of medical college is incomplete, MBBS studies will not be possible

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज का निर्माण है अधूरा, एमबीबीएस की नहीं हो सकेगी पढ़ाई

Mon, 05 Jun 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 05 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Construction of medical college is incomplete, MBBS studies will not be possible
औरैया। मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक के साथ ही अन्य काम अधूरे हैं। इधर, नेशनल मेडिकल काउंसिल का निरीक्षण न हो पाने से प्रवेश के लिए अनुमति की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ी। इसके चलते एमबीबीएस की पढ़ाई इस सत्र से शुरू नहीं हो पाएगी। फिलहाल भर्ती किए गए जूनियर रेजीडेंट 100 शैया अस्पताल में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

जिले का मेडिकल कॉलेज दो हिस्सों में बन रहा है। पहला हिस्सा सेहुद गांव के पास निर्माणाधीन है। यहां पर एकेडमिक हॉल, हॉस्टल व अन्य निर्माण कार्य हो रहा है। वहीं दूसरे हिस्सा चिचौली स्थित 100 शैया अस्पताल के पास बन रहा है। यहां पर 300 बेड का अस्पताल बनाकर तैयार किया जाना है। निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही इसी सत्र में जून माह से एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए प्रवेश होना था। इसकी चल रही तैयारियों के क्रम में जूनियर व सीनियर रेजीडेंट भर्ती किए जाने था। इनकी भर्ती प्रक्रिया अप्रैल में शुरू हुई। इसमें से 41 जूनियर रेजीडेंट भर्ती कर लिए गए हैं। इस बीच कई कार्य अधूरे होने के कारण नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) से प्रवेश अनुमति के आवेदन नहीं किया जा सका। यही कारण रहा कि एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण नहीं किया। अधिकारी बताते हैं कि समय से निरीक्षण हो जाता तो खामियां दूर कराई जा सकती थीं। साथ ही प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद ही तय सीटों पर प्रवेश कराया जा सकता है। निरीक्षण न होने और प्रवेश के लिए एनएमसी से अनुमति न मिलने के कारण अब नए सत्र 2024-25 में ही एमबीबीएस की पढ़ाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अगस्त सितंबर में एनएमसी का होगा निरीक्षण
मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। जल्द ही फैक्लटी मिलेगी। इसके बाद अगस्त से सितंबर माह के बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा निरीक्षण किया जा सकता है। इसके बाद ही तय होगा कि कितनी सीटों पर प्रवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हमारे पास संचालन के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया है। एनएमसी का निरीक्षण न हो पाने और अनुमति न मिलने के कारण प्रवेश में देरी हुई है। कोशिश की जा रही है कि जल्द निरीक्षण कराकर प्रवेश कराए जाएं। जिन डॉक्टरों की भर्ती की गई है, उनसे जिला अस्पताल में सेवाएं ली जा रही है। - डॉ. अरविंद कुशवाहा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed