फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Construction of Block Public Health Unit soon

Auraiya News: औरैयाः ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण जल्द

Thu, 24 Nov 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Construction of Block Public Health Unit soon
नक्शा देखकर दिशा निर्देश देते यूपीपीसीएल के अधिकारी । संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर परिसर में 48 लाख की लागत से बनने वाली ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण शुरू हो गया। गुरुवार को कार्यदायी संस्था के लोगों ने पहुंच कर नापजोख की है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि 15वें वित्त आयोग एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत पिछले दिनों दिबियापुर सीएचसी में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके निर्माण के लिए यूपीपीसीएल को नामित किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को दिबियापुर सीएचसी पहुंची यूपीपीसीएल की टीम ने ठेकदार के साथ नापजोख कर निर्माण का काम शुरू किया। स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता राजन खन्ना के अनुसार इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 48 लाख रुपये आएगी। इसमें विभिन्न जांचों के लिए एक लैब कम कंप्यूटर कक्ष व दो हॉल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट के साथ ही ब्लाक पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण होगा। इसमें जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। ब्लाक स्तर पर सेवाएं बेहतर हों। इसके लिए शासन ब्लॉक स्तर पर पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण करा रहा है। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाओं में बढ़ोतरी होगी। बताया कि निर्माण के बाद यूपी मेडिकल कारपोरेशन से उपकरण आने पर लैब शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed