फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Constable beats home guard on duty, suspended

Auraiya News: ड्यूटी को लेकर सिपाही ने होमगार्ड को पीटा, एसपी ने सिपाही को किया निलंबित

Mon, 05 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 05 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Constable beats home guard on duty, suspended
यूपी-112 की चीता बाइक में तैनात होमगार्ड व सिपाही ड्यूटी प्वाइंट को लेकर आपस में भिड़ गए। निर्धारित प्वाइंट पर ड्यूटी करने की बात पर सिपाही ने होमगार्ड को बुरी तरह पीट कर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर देर रात मामले की जानकारी पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली की चीता बाइक पर सोमवार को सिपाही संतकुमार के साथ होमगार्ड हरगोविंद की ड्यूटी लगाई थी। दोनों को शाम चार बजे के करीब वह हाइवे पर जालौन चौराहे के पास ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच दोनों ड्यूटी प्वाइंट बदलने को लेकर कहा सुनी। देखते ही देखते दोनों के बीच सरेआम लाथ घूसे चलने लगे। पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट होती देख भगदड़ मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक सिपाही ने गार्ड को बुरी तरह से पीटकर लहूलुहान कर दिया। चेहरे व नाक पर गंभीर चोट आने पर होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इलाज होने के बाद गार्ड ने कोतवाल पंकज मिश्रा को बताया कि ड्यूटी प्वाइंट को लेकर उसने सिपाही से बातकही। इतने में वह आग बबूला हो गया और बुरी तरह से पिटाई की है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने एक दूसरे पर मारपीट किए जाने की बात कही। कोतवाल ने मारपीट की जानकारी एसपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को दी है। एसपी चारु निगम ने बताया कि मारपीट की घटना में दोनों दोषी पाए गए हैं। सिपाही संतकुमार को निलंबित कर दिया गया है। घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए सीओ सदर प्रदीप कुमार को जांच दी गई है। इसके साथ ही होमगार्ड को यूपी-112 की ड्यूटी से हटा दिया है। फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed