फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   congress

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को कोसा

Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
congress
औरैया। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेसियों ने लखनऊ में हुए प्रदर्शन में दौरान लाठीचार्ज की निंदा की गई। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने कहा कि देश में दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। इन घटनाओं की पीड़िताओं को प्रदेश सरकार न्याय दिलाने में कामयाब नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि उन्नाव कांड को लेकर लखनऊ में पार्टी नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। लाठीचार्ज प्रदेश सरकार की विफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि 14 दिसंबर को भारत बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह बखूबी निर्वहन करें। कहा कि हर विधान सभा से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लें और उसे सफल बनाएं। इस बैठक को रामू पेंटर, मन्नीलाल कोरी, कमलेश गुप्ता, पवन चड्डा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन नौ दिसंबर को मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे के समीप स्थित कृष्णाधाम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, पूर्व सांसद अशोक दोहरे शामिल होंगे। सभी पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed