{"_id":"47f5d9f43331500fca81034974c0a7f5","slug":"conduct-of-man-makes-great-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचरण ही मनुष्य को महान बनाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचरण ही मनुष्य को महान बनाता है
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
आचरण ही मनुष्य को महान बनाता है। आचरण की शुद्घता मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करती है। यह बात कथावाचक रूद्रेश शुक्ला रमन ने कही।
विज्ञापन
बीआरसी रोड पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक आचार्य रूद्रेश शुक्ला रमन जी महाराज ने भक्तों से कहा कि आचरण की शुद्घता ही मनुष्य को सर्वोच्च शिखर पर ले जाती है।
विज्ञापन
भगवान श्रीराम ने अपने वचनों का पालन करने के लिए 14 वर्ष का वनवास लिया। भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर सभी को अत्याचारी शासन से मुक्त कराया।
इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मोहक लीला का मंचन भी किया गया। कृष्ण जन्म की लीला देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान रानू पालीवाल, रामकिशोर, श्याम किशोर, राजकिशोर, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन