{"_id":"621bc258fb926854282d9c66","slug":"condition-of-conductor-deterioted-dea-auraiya-news-knp682951375","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया डिपो में ड्यूटी पर आए संविदा परिचालक की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया डिपो में ड्यूटी पर आए संविदा परिचालक की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। रोडवजे डिपो औरैया में संविदा परिचालक के पद पर तैनात कर्मचारी की रविवार की दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों ने बेहोशी की हालत में उसे 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के रमपुरा उमरैन निवासी प्रदीप कुमार (36) पुत्र रामनरेश डिपो में संविदा पर काम करता था। रविवार सुबह वह घर से डिपो पहुंचा। डिपो परिसर में ही वह कर्मचारियों से आपस में बातचीत कर रहा था। तभी उसकी हालत बिगड़ने लगी। तभी अचानक से प्रदीप बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन अन्य कर्मचारियों ने उसे 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचाया।
कर्मचारी आरएन दुबे ने बताया कि मृतक लगभग पांच सालों से औरैया डिपो में तैनात था। चालक मंजेश कुमार ने बताया कि वह सुबह बेला से उसके साथ आया था। बातचीत के दौरान प्रदीप ने सीने में दर्द होने की जानकारी दी थी। कर्मचारियों ने बताया कि मृतक के दो बच्चे हैं। एआरएम आरएस चौधरी ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि संविदा शर्तों के अनुसार मृतक के परिजनों की जो भी मदद हो सकती है वह की जाएगी।