फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   compansation

औरैयाः मुआवजे एवं आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 23 Feb 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
compansation
औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम के कारण लगा वाहनों एवं राहगीरों का जाम - फोटो : AURAIYA
औरैया। चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर रविवार की सुबह औरैया-कन्नौज मार्ग पर नहर पुल पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे नहर पुल पर तकरीबन पौन घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, पुलिस का कहना है कि जाम लगाने वालों को चिंह्ति कर लिया गया है। 12 नामजद व 70-80 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नामदेव सिंह (35) पुत्र रामचरन निवासी सूखमपुर 19 फरवरी को कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह लगभग 10 बजे परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर औरैया-कन्नौज सड़क मार्ग पर स्थित नहर पुल पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

इस दौरान लगभग आधा घंटे तक औरैया-कन्नौज मार्ग जाम रहा। इसके बाद परिजनों ने शव को दिबियापुर कंचौसी नहर मार्ग पर रख लिया। यहां पर भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। हालांकि दोपहिया वाहन एवं पैदल राहगीर निकलते रहे। पुलिस एवं अन्य समाजसेवियों के समझाने पर लगभग पौने 12 बजे परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आर्थिक मदद एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर ही बुलाये जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान दिबियापुर, फफूं द एवं सहायल थाने की पुलिस मौजूद रही। शनिवार की शाम को भी मृतक के परिजनों ने शव को थाने के गेट पर रखकर हंगामा काटा था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही शव लेकर घर गए थे।

इस मामले में दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि रात में ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इसके बावजूद लोगों ने रास्ते पर जाम लगाकर यातायात प्रभावित किया। जाम लगाए लगभग 12 लोगों एवं 70-80 अज्ञात के खिलाफ जाम लगाने की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed