फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Commercial electricity in first phase from floating solar plant

फ्लोटिंग सोलर प्लांट से पहले चरण में कामर्शियल बिजली

Mon, 04 Jul 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Commercial electricity in first phase from floating solar plant
एनटीपीसी स्थित तालाब पर फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। एनटीपीसी में बन रहे तालाब पर तैरते (फ्लोटिंग) सोलर प्लांट का काम अंतिम चरण में है। एनटीपीसी के अधिकारी पांच मेगावाट प्लांट को अगस्त तक पूरा कर व्यावसायिक बिजली आपूर्ति किए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं, सितंबर तक पूरे 20 मेगावाट की क्षमता से सोलर प्लांट शुरू होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार नवीकरणीय ऊर्जा के रूप में सोलर संयंत्रों की स्थापना पर खासा ध्यान दे रही है। केंद्र सरकार की नीतियों पर अमल करते हुए दिबियापुर स्थित एनटीपीसी संयंत्र परिसर की खाली पड़ी 111 एकड़ भूमि पर लगभग 100 करोड़ की लागत से 20 मेगावाट क्षमता के जमीन पर सोलर प्लांट बन चुका है। इस संयंत्र से 10 नवंबर 2020 को आठ मेगावाट, चार दिसंबर को सात मेगावाट एवं फरवरी 2021 में पांच मेगावाट बिजली का कामर्शियल वितरण तीन चरणों में शुरू हुआ था।
विज्ञापन

इधर एनटीपीसी के अंदर बने तालाब के ऊपर 20 मेगावाट का तैरता हुआ सोलर प्लांट बनाया जा रहा है। एनटीपीसी अधिकारियों के अनुसार, फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाए जाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। चार चरणों में प्लांट से उत्पादित बिजली का कामर्शियल वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अगस्त में पहले चरण में पांच मेगावाट संयंत्र की कमीशनिंग प्रक्रिया (प्लांट लगने से लेकर चेक करने) पूरी कर कामर्शियल वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सितंबर तक पूरे 20 मेगावाट की क्षमता से सोलर प्लांट शुरू होने की संभावना है। इससे पावर ग्रिड को सस्ती बिजली मिलेगी।

अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राय थामस का कहना है कि फ्लोटिंग सोलर प्लांट का काम अंतिम चरण में है। अगस्त में पांच मेगावाट प्लांट की कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी कर कामर्शियल वितरण शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अभी यहां पर 20 मेगावाट का जमीन पर लगे सोलर प्लांट से कामर्शियल वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed