{"_id":"94aecb608e05de423b073e5886884c79","slug":"color-gulal-blown-out-maiya-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग-गुलाल उड़ा निकली मइया की सवारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग-गुलाल उड़ा निकली मइया की सवारी...
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। अबीर और गुलाल में सराबोर भक्तगण देवी गीतों के जयकारे लगाते रहे। कस्बे की गलियों से होकर गुजरी दुर्गा मां की प्रतिमा का खड़नी निचली गंगा नहर में विसर्जन कराया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन
नवरात्र की दशमी के उपरांत एरवाकटरा में शुक्रवार सुबह दुर्गा विसर्जन यात्रा से पहले भक्तों ने विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। हवन पूजन के बाद भक्तों ने जयकारे के साथ मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली। ढोल और नगाड़े की धुन पर भक्तगण नचाते, गाते आगे बढ़ते रहे। वहीं गलियों से गुजरी इस यात्रा का स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
दोपहर बाद कन्नौज रोड पर खड़नी निचली गंगा नहर में भक्तों ने विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान चंद्रशेखर गुप्ता, धमेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार बाजपेई, राजीव कुमार, शैलेंद्र सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, भूपेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन