{"_id":"64e3b39db4718b4f820f6c34","slug":"collection-amins-bike-collided-with-a-pillar-death-auraiya-news-c-211-1-aur1001-2080-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: खंभे से टकराई संग्रह अमीन की बाइक, कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: खंभे से टकराई संग्रह अमीन की बाइक, कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा, दर्दनाक मौत
Tue, 22 Aug 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:27 AM IST
सार
घटना की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम सदर अखिलेश कुमार सिंह ने मृतक अमीन के परिजनों को ढांढस बंधाया व हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर सलैया मार्ग पर सैनपुर के पास सोमवार शाम संग्रह अमीन की बाइक रास्ते में आए कुत्ते को बचाने में बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल को पुलिस लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के पुर्वा उम्मेद निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव (48) ग्राम पंचायत शहाब्दा में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह वह ग्राम पंचायत में वसूली करने के बाद तहसील में कुछ कार्य के लिए गए थे। शाम चार बजे के करीब वह वापस गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही करमपुर-सलैया मार्ग पर सैनपुर के पास पहुंचे। तभी उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक से सड़क पर कुत्ता आ गया था। जिसे बचाने में बाइक सवार संतुलन खो बैठा। हेलमेट न लगाए होने की वजह से उनके सिर में गहरी चोट आने से वह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम सदर अखिलेश कुमार सिंह ने मृतक अमीन के परिजनों को ढांढस बंधाया व हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।