{"_id":"5eda7e528ebc3e906f64bb42","slug":"clinics-and-pathology-seals-samples-of-those-in-contact-auraiya-news-knp563926681","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आया प्रवासी निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आया प्रवासी निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
फोटो 05एयूआरपी15- बिधूना स्थित क्लीनिक पर पहुंची स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : AURAIYA
दिल्ली से प्राइवेट बस से बिधूना पहुंचे कोरोना पॉजिटिव प्रवासी के संपर्क में आए लोगों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सैंपल लिए।
साथ ही संक्रमित युवक का इलाज करने वाले क्लीनिक व जांच करने वाले पैथालॉजी को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं, दोनों जगह से कर्मचारियों को भी सैंपलिंग के लिए चिचौली जिला अस्पताल भेजा गया।
दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाला कस्बा लोहा मंडी निवासी एक युवक तीन जून की सुबह अपने घर पहुंचा। युवक बीमार था, इसके चलते उसने कस्बा स्थित डॉ. बागीश से उपचार कराया।
डॉ. बागीश ने युवक को यूनिक पैथालॉजी कुछ जरूरी जांच के लिए भेजा। यहां सैंपलिंग के बाद युवक अपने घर में रहा। शुक्रवार की सुबह दिल्ली के पार्क प्लाजा विश्वास नगर स्थित अस्पताल के कर्मचारी ने युवक को फोन कर उसके कोरोना संक्रमित होने के बाबत जानकारी दी। इस पर युवक सीएचसी बिधूना के अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य के पास पहुंचा और बताया कि उसने एक जून को दिल्ली अस्पताल में सैंपल दिया था।
विज्ञापन
आज कोरोना संक्रमित की जानकारी दी गई। इस दौरान वह जिसके भी संपर्क में रहा, उनके बारे में सीएमएस को बताया।
इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने युवक की पत्नी व बच्चों के अलावा उसका इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. बागीश, यूनिक पैथालॉजी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सैंपलिंग के लिए चिचौली अस्पताल भेजा।
साथ ही डॉ. बागीश के क्लीनिक और यूनिक पैथालॉजी को सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान एसडीएम राशिद अली, सीओ मुकेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि दिल्ली से आए संक्रमित को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उधर, लोहा मंडी निवासी युवक के पॉजिटिव आने पर कस्बे में लोगों में हड़कंप मचा है। वहीं सवाल खड़ा हुआ कि बस में युवक के साथ जो सवारियां थी, उनकी पहचान किस तरह होगी।