{"_id":"61d5e139143c035cd3353224","slug":"class-9-student-found-infected-in-gail-village-auraiya-news-knp673759544","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल में खतरा बरकरार, कक्षा नौ का छात्र निकला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेल में खतरा बरकरार, कक्षा नौ का छात्र निकला संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को दिल्ली से इलाज कराकर लौटा गेल गांव में रहने वाला कक्षा नौ का छात्र संक्रमित मिला है। उसके माता, पिता और बहन की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। यह लोग भी उसके साथ दिल्ली गए थे। संक्रमित मिला छात्र सोमवार को स्कूल भी गया था। उसके संपर्क में आने वाले छात्रों की भी जांच कराई जा रही है। गेल गांव में अब 12 एक्टिव केस हो गए हैं।
दूसरी लहर में भी कोरोना संक्रमित मरीज गेल गांव से मिलना शुरू हुए थे। इस बार भी गेल गांव से ही संक्रमण की शुरुआत हुई है। यहां अब तक 12 संक्रमित मिल चुके हैं। बुधवार को कक्षा नौ का छात्र संक्रमित पाया गया है।
अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि संक्रमित मिला छात्र रविवार को माता, पिता और बहन के साथ आंख का इलाज कराकर दिल्ली से लौटा था। सोमवार को वह गेल गांव स्थित स्कूल भी गया। गेल प्रबंधन के निर्देश पर छात्र और उसके साथ दिल्ली गए परिवार के तीन अन्य सदस्यों की जांच हुई थी। अभी छात्र की रिपोर्ट आई है जो पॉजिटिव है। बाकी तीन सदस्यों की रिपोर्ट आना बाकी है। बुधवार को गेल स्कूल बंद होने के कारण संपर्क में आने वाले छात्रों का पता लगाकर टीमें उनके घर भेजी जा रही हैं। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। सभी की बराबर निगरानी की जा रही है। किसी को भर्ती नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर से दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ ही लेखपाल भी इस काम में लगाए गए हैं। जिन लोगों ने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है, उन्हें चिह्नित कर दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने 15 से 17 वर्ष के ज्यादा से ज्यादा किशोरों को टीका लगाने पर जोर दिया है। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय ने सभी अभिभावकों को पत्र भेज कर अपील करनी शुरू की है। इसके लिए उन्होंने स्कूलों को भी पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण कराएं।
बिधूना। कोरोना की तीसरी लहर को थामने के लिए बुधवार को स्कूलों में टीकाकरण कैंप लगाए गए। साथ ही संक्रमण की आशंका पर छात्र-छात्राओं की जांच भी हुई। निजी स्कूलों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
बिधूना कस्बे के रैपिड ग्लोबल स्कूल में 15 से 17 वर्ष के किशोरों के लिए विशेष कैंप लगाया गया। सीएचसी बिधूना से डॉ. सकल्प दुबे, डॉ. ज्योत्सना दुबे, डॉ. शुभम मिश्रा व निलिख सोनी की टीम ने किशोरों को टीके लगाए। सभी की कोरोना जांच भी की गई। किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्कूल प्रबंधन से अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए कहा है। इस मौके पर अनुपम सिंह भदौरिया, दीप्ती, कमल राठौड़, प्रधानाचार्य मुरलीधर सक्सेना आदि मौजूद रहे। (संवाद)