फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cjm Made Adj , lawyers reception

सीजेएम बने एडीजे, वकीलों ने किया स्वागत

Sat, 04 Jul 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 04 Jul 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
cjm Made  Adj , lawyers reception

उच्च न्यायालय ने नोटीफिकेशन जारी कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश द्विवेदी को अपर जिला जज के पद पर पदोन्नति कर औरैया में ही नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा काफी समय से रिक्त चल रही एडीजे कोर्ट में मेरठ से पदोन्नति पाए रामऔतार यादव की नियुक्ति की है।

विज्ञापन



एडीजे सत्य प्रकाश द्विवेदी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस पर डीबीए अध्यक्ष सहित तमाम अधिवक्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।


 
करीब दो वर्ष से सीजेएम पद पर सेवारत सत्य प्रकाश द्विवेदी ने एचजेएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिस पर उन्हें एडीजे पद पर पदोन्नति कर दिया गया है।


हाईकोर्ट ने नोटीफिकेशन जारी कर उन्हें एडीजे औरैया के पद पर नियुक्त कर दिया। आदेश के मिलते ही सत्यप्रकाश द्विवेदी ने शुक्रवार को सीजेएम का पद छोड़ दिया व अपर जिला जज पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन



 
इस मौके पर डीबीए अध्यक्ष अशोक अवस्थी, डीजीसी अरुण चतुर्वेदी, वरिष्ठ सदस्य महावीर शर्मा, सुनील दुबे, आनंद दुबे, शिवम शर्मा, कुलदीप दुबे, मंजुल मिश्रा, हरीशंकर शर्मा आदि ने माल्यार्पण कर श्री द्विवेदी का स्वागत किया व बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर रिक्त चल रही एडीजे कोर्ट में मेरठ से पदोन्नत पाकर आ रहे रामऔतार यादव की नियुक्ति की गई है। एक कोर्ट के बढ़ जाने से कोर्ट रूम की समस्या सामने आने पर प्रभारी जिला जज प्रदीप कुमार कंसल ने निरीक्षण कर नई व्यवस्था लागू की है।



अपर सिविल जज कोर्ट को एडीजे रामऔतार यादव की कोर्ट बनाया गया है तथा अपर सिविल जज कोर्ट को नकल विभाग में शिफ्ट किया जा रहा है। एडीजे सत्य प्रकाश द्विवेदी को एडीजे दस्यु उन्मूलन वाली कोर्ट परिसर मुहैया कराया गया है।


गेट खुलवाने से झूमे वकील- औरैया। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सीजेएम के पास का गेट बंद रहने से वकीलों को हो रही दिक्कत को देखते हुए प्रभारी जिला जज प्रदीप कुमार कंसल ने अपने सामने गेट खुलवा दिया। इस गेट के बंद रहने से चार अदालतों में आने-जाने वालों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।



गेट खुलवाने के लिए डीबीए ने काफी समय तक आवाज उठाई। आज डीबीए अध्यक्ष, महामंत्री, पूर्व अध्यक्ष व महामंत्री सहित तमाम वकीलों ने प्रभारी जिला जज से गेट खुलवाने का अनुरोध किया। उन्होंने तुरंत स्वीकार किया व गेट खुलवा दिया। गेट खुलते ही वकील खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed