{"_id":"6168767d07b94f7e4200cd02","slug":"civic-vikaas-auraiya-auraiya-news-knp658194564","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में आगे, अब पुरस्कार की दौड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में आगे, अब पुरस्कार की दौड़ में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया/बिधूना। ग्रामीण क्षेत्र में चौमुखी विकास के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के हर पहलु पर अपने को खरा साबित करने वाली ग्राम पंचायतें अब मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में आवेदन कर लाभ पाने की होड़ में हैं। फिलहाल जिले की 10 ग्राम पंचायतों को चुना गया है। इनमें से पांच को ही योजना के तहत लाभान्वित किया जाना है। इनमें कई ग्राम पंचायतें ऐसी है जो विकास को लेकर चार चांद लगा रहीं हैं। जिनकी चर्चाएं भी अफसर स्वयं करते हैं। पड़ताल कर हकीकत परखी गई तो कुछ दावे जमीन पर दिखे। फिलहाल उन्हें पुरस्कृत करने के लिए जिला प्रशासन से गठित कमेटी सर्वे कर मानक परखेगी, जिसके बाद ही वह योजना के भागीदार बन सकेंगे।
बिधूना ब्लाक की ग्राम पंचायत असजना में चार मजरे पुरवा बड़े, गणेशगंज, पुरवा दिवली और नुनार हैं। इन सब को मिलाकर 7500 की आबादी है। महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुरवा बड़े में उप स्वास्थ्य केंद्र, असजना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। गांव की अधिकांश सड़कें इंटरलॉकिंग की है। गांव के लोगों ने बताया कि नियमित सफाई और जलभराव न होने से यहां के लोगों को बीमारी नहीं हुई। कोरोना काल का हवाला देते हुए लोगों ने बताया कि सफाई और लोगों में जागरुकता के कारण ग्राम पंचायत में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। ग्राम प्रधान उमा सिंह चौहान ने बताया कि गांव के 75 फीसदी लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है।
खुले में शौचमुक्त करने के लिए सामुदायिक शौचालय और घरों में शौचालय बने हैं। विकास के लिए पंचायत भवन में योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह गांव मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए कई मानकों पर खरा है, कुछ खामियां हैं, उनके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रधान के मुताबिक पेयजल के लिए शासन से पानी की टंकी, अन्त्येष्टि स्थल और पुरवा बड़े में 700 मीटर सड़क के प्रस्ताव की स्वीकृति मिल चुकी है। जिसमें सड़क के लिए साढ़े पांच लाख रुपये से टेंडर भी करा दिया गया है।
विज्ञापन
सफाई पर जोर दें रहीं ग्राम प्रधान
औरैया ब्लाक के चिरहुली गांव में अधिकांश सड़कें इंटरलॉकिंग व सीसी युक्त दिखी। परिषदीय विद्यालय तक जाने के लिए इंटरलॉकिंग रोड है। गांव में सफाई की व्यवस्था भी ठीक नजर आई। सामुदायिक शौचालय चालू मिला। कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या दिखी। ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि गांव के विकास से जुड़ी कई कार्ययोजनाएं तैयार की गई है। जिन पर जल्द ही मुहर लगेगी। गांव में सफाई के साथ बिजली, पानी की व्यवस्था मानकों पर चल रही हैं।
वर्जन
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पर पूछे गए प्रश्नों के जवाब देने थे। 83 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किए थे। इनमें से 10 सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाली ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। चार सदस्यीय टीम में दो-दो अधिकारी गांवों में जाकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मानकों पर खरा उतरने वाली पांच पंचायतें पुरस्कृत होगी। - संदीप कुमार वर्मा, डीपीआरओ