{"_id":"619a784e6dc3290e405e17ac","slug":"civic-jaam-auraiya-auraiya-news-knp6652186158","type":"story","status":"publish","title_hn":"धंसी सड़क पर ट्रक फंसने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धंसी सड़क पर ट्रक फंसने से लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। झींझक मार्ग पर मौरंग लदा ट्रक धंसी सड़क में फंस गया। सड़क पर मौरंग फैलने से जाम लग गया। आवागमन ठप होने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
मौरंग लदा ट्रक रविवार को कंचौसी-झींझक मार्ग से होते हुए रसूलाबाद जा रहा था। सुबह लगभग आठ बजे कस्बे के निकट सड़क पर गड्ढे के कारण चालक धीमी गति से ट्रक लेकर जा रहा था। इसी बीच एक स्थान पर सड़क धंसी थी। जिससे ट्रक का पिछला पहिया फंस गया और ट्रक की मौरंग सड़क पर फैल गई। मौरंग सड़क पर फैलने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई।
जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लगभग डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मौरंग हटाकर यातायात दुरुस्त कराया। कमलेश यादव, सोबरन सिंह, चंदू आदि ने बताया कि सड़क पर गड्ढों ने एक वर्ष पूर्व सड़क के निर्माण की पोल खोल दी है। बताया कि इस खराब सड़क के कारण कमलापत का पुरवा, बान, रानेपुर, चितकपुर्वा आदि छह से अधिक गांवों के ग्रामीणों को परेशानी होती है।