फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,hangaama,animal,auraiya

मवेशियों को स्कूल में बंद कर किसानों ने किया हंगामा

Thu, 02 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
civic,hangaama,animal,auraiya
बिधूना (औरैया)। अन्ना मवेशियों के झुंड से इन दिनों अन्नदाता काफी परेशान हैं। फसल बर्बाद होती देख किसान दिन व रात खेतों में रखवाली करने को मजबूर हैं। अन्ना मवेशी लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। इस पर बिधूना ब्लाक के डहरियापुर के किसानों का सब्र बुधवार रात टूट गया। किसानों ने खेतों व गांव के आसपास घूम रहे मवेशियों को खदेड़कर प्राथमिक स्कूल के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद जमकर हंगामा किया। किसानों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाकर गोवंशों को गोशाला में बंद कराने की मांग की। साथ ही जिला प्रशासन को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

डहरियापुर गांव के मोहर सिंह, रामवीर सिंह, लालमन, प्रभुदयाल आदि लोगों ने बताया कि अन्ना मवेशी फसलें चट कर रहे हैं। नुकसान को देखते हुए दिन-रात खेतों की रखवाली की जा रही है। इधर, कई किसान अन्ना मवेशियों के हमले का शिकार भी हुए हैं। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने बुधवार रात गोवंशों को खदेड़ना शुरू किया और प्राथमिक स्कूल के परिसर में बंद कर दिया। किसानों ने करीब 150 मवेशियों को बंद किया है। इसके बाद हंगामा करते हुए प्रशासन से अन्ना मवेशियों को गोशाला में बंद कराने की मांग की है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों के हंगामा करने की सूचना पर ग्राम प्रधान नीलम कठेरिया पहुंचीं और उन्होंने किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

स्कूल में मवेशी देखकर लौटे शिक्षक व बच्चे
गुरुवार सुबह स्कूल खुलने के समय प्रधानाध्यापक सरोज कुमारी पहुंचीं। स्कूल परिसर के अंदर गोवंश और बाहर से गेट बंद देखकर वह दंग रह र्गइं। इस बीच कुछ बच्चे भी जा पहुंचे। किसानों का हंगामा देखकर और स्कूल में गोवंश खड़े होने पर प्रधानाध्यापक ने बच्चों को वापस घर भेज दिया। इसके बाद पूरी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। कुछ देर शिक्षक व प्रधानाध्यापक स्कूल के बाहर खड़े रहे। मामला शांत होते न देखकर लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डहरियापुर के ग्रामीणों ने स्कूल में अन्ना मवेशियों के बंद होने की जानकारी दी थी। इस पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव के साथ पुलिस को मौके पर भेजा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पकड़ कर बंद किए गए मवेशियों को गोशाला में भिजवाया गया है। मवेशियों में यदि किसी ग्रामीण के मवेशी होंगे तो उन्हें उनके सुपुर्द किया जाएगा। - रामऔतार, एसडीएम बिधूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed