फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,auraiya,thandh

बूंदाबांदी व हवाएं चलने से बढ़ी ठंड

Sun, 21 Nov 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
civic,auraiya,thandh
औरैया। शनिवार को बूंदाबादी के बाद ठंडी हवाएं चलने से मौसम ने पलटी मारी है। ठंड बढ़ने से लोग गरम कपड़ों की खरीदारी में जुट गए हैं। रविवार को तापमान में गिरावट देखी गई। लोग गरम कपडे़ पहनकर घरों से निकले। सुबह के समय धुंध छाया रहा। दोपहर बाद धूप निकली तो लोग छतों पर बैठकर खुद को गर्म किया।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद से मौसम का मिजाज बदल चुका है। रविवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई। सड़कों पर धुंध रही। जिसके चलते लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन होने पर लोगों को राहत मिली। हालांकि धूप का तापमान पर अधिक असर नहीं पड़ा। सूर्यदेव के निकलने के बाद घर की छतों पर बच्चे मस्ती करते दिखे। वहीं सड़कों पर लोग गरम कपड़े पहकर निकले।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो रविवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दिन और रात के समय पूरब दिशा में हवाएं आठ से 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। शाम होते ही धुंध देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञ की मानें इस मौसम से आलू, धनिया, प्याज की फसल को नुकसान की संभावना बढ़ गई है। बारिश की संभावना से किसानों ने फसलों की सिंचाई रोक दी है। बताया कि कुछ दिन मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं। हल्की बारिश की संभावना से भी इंनकार नहीं किया जा सकता।

फोटो 21एयूआरपी21- संजय गेट के समीप ऊंनी कपड़ों की खरीददारी करतीं महिलाएं व युवतियां

फोटो 21एयूआरपी21- संजय गेट के समीप ऊंनी कपड़ों की खरीददारी करतीं महिलाएं व युवतियां- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed