{"_id":"61895eae0a24b556f37af2b5","slug":"civic-auraiya-thandh-auraiya-news-knp6626646113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने दी दस्तक, दिनभर छाई रही धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने दी दस्तक, दिनभर छाई रही धुंध
विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी23- लेडीज मार्केट में फुटपाथ सजी ऊनी कपड़ों को पसंद करती युवती
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दो दिन से आसमान में धुंध छाई है। ठंड बढ़ रही है। सोमवार को लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। इस कारण लोग सड़कों पर ऊनी कपड़े पहने दिखे। वहीं बाजारों में भी ऊनी कपड़ों की खरीदारी करते लोग दिखे। मौसम विशेषज्ञों ने अब तापमान में लगातार गिरावट की बात कही है।
रविवार से अचानक मौसम में तब्दीली देखने को मिली। रविवार को छाई धुंध का असर सोमवार के तापमान पर पड़ा। सुबह से ही छाई धुंध ने लोगों को सर्दी का अहसास कराया। लोग ऊनी कपड़ों को पहनकर घरों से निकले। हवा में काफी नमी होने के कारण पुरवाई हवा चलने की वजह से कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अरब सागर के ऊपर एक सिस्टम बना हुआ है।
इस वजह से उसका आउटफ्लो गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तक फैला है। इसकी वजह से आकाश में हल्के बादल छाए हैं। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में अब भी प्रदूषण विद्यमान है। इस वजह से पूरे दिन सूरज की तपिश हल्की रही और ठंड का अहसास होता रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अब तापमान में लगातार गिरावट के आसार हैं। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक आने का आसार हैं।
विज्ञापन
इधर ठंडक के चलते ऊनी कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ी। जिसके चलते कपड़ा दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। शहर में संजय गेट, रुहाई मोहल्ला, लेडीज मार्केट, तहसील चौराहे, ब्लॉक गेट के समीप, जेसीज चौराहे के निकट लोग खरीदारी करते दिखे।