फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic

ग्राम प्रधान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 19 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
civic
फोटो19एयूआरपी 47- डीएम सुनील कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपते प्रधान संगठन के पदाधिकारी - फोटो : AURAIYA
ककोर (औरैया)। ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रधानों ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रधानों ने बाबरपुर अजीतमल में ग्राम प्रधानों की हुई बैठक में लिए गए निर्णयों से अवगत कराया।
विज्ञापन

ज्ञापन में सामुदायिक शौचालय की सफाई कराने को लगाई गईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से शौचालय की सफाई कराने पर आपत्ति जताए जाने, सचिवों के पास मौजूद प्रधानों के डोंगल को वापस दिलाए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि जिले के सभी प्रधान इस बार तालाबों के निर्माण, वर्तमान तालाबों के गहरीकरण, इन लेट आउट लेट बनाने तथा ऊंची-चौड़ी मेढ़े बनवाकर उन पर फलदार पौधे लगाने पर विशेष कार्य करेंगे। उन्होंने इस काम के लिए जिला प्रशासन से प्रशासनिक व वित्तीय सहायता दिलाए जाने की मांग की। इसके अलावा चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान प्रत्याशियों तथा सम्मानित लोगों के शस्त्र लाइसेंस जमा करा लिए गए वापस दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed