{"_id":"61a3ceff588846078a149591","slug":"civic-auraiya-kisaan-auraiya-news-knp6666153108","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों में खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों में खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुरुगंज (औरैया) रवी फसल की बुवाई में तेजी आते ही डीएपी की मांग बढ़ी है। शनिवार को साधन सहकारी समति रुरुकला में खाद आने की जानकारी पर काफी संख्या में किसान पहुंचे। घंटों लाइन में लगने के बाद किसानों को खाद मिली। वहीं समिति में अव्यवस्था देख किसान आक्रोशित नजर आए।
अछल्दा ब्लॉक के रुरुकला में साधन सहकारी समिति पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटने लगी है। किसान खाद के लिए घंटों इंतजार करते हैं। बीते कुछ दिनों से खाद की कमी के कारण किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था।
किसान रामचंद्र, रामविलास, हरगोविंद सिंह आदि ने बताया कि कुछ चहेतों को समिति से खाद मुहैया कराई जा रही है। वहीं कुछ किसानों ने बताया कि अधिक दाम देने पर खाद जल्दी मिल जाती है। केंद्र प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि डीएपी किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही दी जा रही है।