फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,auraiya,kisaan

जो किसान हित की बात करेेगा वही राज करेगा : भानू

Mon, 08 Nov 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
civic,auraiya,kisaan
फोटो-08एयूआरपी-30- अनंतराम टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते किसान नेता। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह सोमवार को काफिले के साथ अनंतराम टोल प्लाजा पहुंचे। जहां किसानों ने उनका स्वागत किया। किसानों की भीड़ देखते भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान हित को लेकर हुंकार भरी।
विज्ञापन

घाटमपुर जाते समय किसान संगठन के पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले को रोककर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका नारा है कि जो किसान हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। उनका उद्देश्य जगह-जगह पहुंचकर किसानों को जगाना और संगठन को मजबूत करना है। कहा कि 75 साल के बाद आज भी किसान आजाद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

किसान के फसलों का मूल्य सरकारें तय करती हैं, जबकि किसानों की फसल का मूल्य किसानों को तय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की समस्या का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। कुछ संगठन और तथाकथित किसान नेता गाजीपुर बार्डर पर, सिंधू बार्डर पर लगभग एक साल से कांग्रेस का झंडा लेकर चल रहे हैं और वहां के लोगों को परेशान कर रहे हैं। हम भारत के संविधान को मानते, लोकतंत्र को मानते है, लोकतांत्रिक प्रणाली से चुनी गई सरकार को भी मानते हैं। उद्योगपति जो कुछ बना रहा है, उसका वह अपनी कीमत लागत के साथ मूल्य तय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को चाहिए कि वह किसान आयोग का गठन करें जिससे किसानों को फसलों का मूल्य तय करने का अधिकार मिले। इस अवसर पर उनके साथ धर्मवीर सिंह, रामप्रकाश, अभिषेक तिवारी, रमेश चंद्र, अनिल कुमार सिंह, विपिन तोमर, महिपाल सिंह, तिलक सिंह, मान सिंह, योगेश, पिंटू तिवारी आदि रहे। वहीं किसान यूनियन के पदाधिकारियों का काफिला गुजरने और किसान नेताओं की भीड़ जुटने पर प्रशासन अलर्ट रहा। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार समेत भारी पुलिस बल टोल प्लाजा पर डटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed