{"_id":"6183b40ea6e6d51f6e25786f","slug":"civic-aag-auraiya-auraiya-news-knp6621644125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से लगी आग, गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से लगी आग, गृहस्थी राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। थानाक्षेत्र के दूरदर्शकपुर गांव में गुरुवार सुबह शार्टसर्किट से घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
दूरदर्शकपुर निवासी रामसिंह ने बताया कि वह छप्पर डालकर कच्चे मकान में रहते हैं। घर के बाहर बिजली का मीटर लगा था। गुरुवार सुबह मीटर से अचानक शार्ट सर्किट हुई और चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जबतक वह कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे तक आग जा पहुंची। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे, लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। राम सिंह ने बताया कि आग से कपड़े, अनाज, बर्तन सब कुछ जल गया है। अब वह दूसरे के घर के सामने आसरा लिए हुए है। इधर आग लगने की जानकारी पर ग्राम प्रधान सीता देवी और झल्लू यादव ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन देकर पांच हजार की आर्थिक मदद दी।