फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chlorine content in water checked, dozer speed increased

Auraiya News: पानी में क्लोरीन की मात्रा जांची, डोजर की बढ़ाई गई स्पीड

Thu, 22 Jan 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chlorine content in water checked, dozer speed increased
औरैया। टंकियों से आने वाले पानी में क्लोरीन की मात्रा जांचने के लिए जलकल विभाग की टीम गुरुवार को कई मोहल्लों में पहुंची। कई टंकियों से पानी का सैंपल लेकर क्लोरीन की मात्रा जांची गई। जहां भी क्लोरीन की मात्रा कम मिली वहां डोजर मशीनों की स्पीड बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद जिले में पेयजल व्यवस्था की जांच की जा रही है। जिले भर से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं सालों से साफ नहीं हुईं पानी की टंकियों की सफाई कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के जलकल विभाग के जेई बिपिन कुमार टीम के साथ पानी में क्लोरीन की जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

शुरुआत नगर पालिका परिसर में बनी पानी की टंकी से की गई। तिलक नगर, एसपी आवास के पास व दयालपुर मोहल्लों में भी पानी की जांच की गई। जेई ने बताया कि पानी में क्लोरीन की मात्रा 0.2 से लेकर 2 पीपीएम के बीच होनी चाहिए। कुछ जगह क्लोरीन की मात्रा कम मिली जिस पर क्लोरीन डोजर मशीनों की स्पीड बढ़वा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed