फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children reach school stumbling

ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे नौनिहाल

Fri, 20 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children reach school stumbling
फोटो 19एयूआरपी10- कपकपाती सर्दी में स्कूल से घर जाते छात्र फोटो 19एयूआरपी11- कंचौसी क्षेत्र में खुला ए? - फोटो : AURAIYA
औरैया/कंचौसी। ठिठुरन भरी सर्दी का प्रकोप बढ़ने पर डीएम ने इंटर तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया था। डीएम के आदेश का शहर के स्कूलों में पालन किया गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल इसे नहीं माना। इस कारण नौनिहाल सर्दी से ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हुए। इस पर बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

सोमवार से ही सर्दी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया था। सर्दी बढ़ने और कोहरे के साथ ही सर्द हवाओं के चलने से लोगों की मुश्किलें बड़ गई हैं। ठिठुरन भरी सर्दी में बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। लगातार गिर रहे पारे के चलते छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। अभिभावकों को भी अपने लाडले के बीमार होने का डर बना रहता है। सर्दी का प्रकोप बढ़ने पर डीएम अभिषेक सिंह ने आदेश पर बीएसए ने इंटर तक के सभी स्कूलों को दो दिन का अवकाश घोषित किया था। डीएम के आदेश का पालन सिर्फ शहर व कस्बों तक ही सीमित रहा। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल संचालकों ने अपनी मनमर्जी जारी रखी। इससे गुरुवार को देहात क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल खुले रहे। इसके चलते बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन

बच्चों ने ठिठुरन भरी सर्दी और सर्द हवाओं में स्कूलों में पहुंचकर पढ़ाई की। जिले में दो दिन का अवकाश होने के बावजूद कंचौसी कस्बे में पुरवा महिपाल में स्थित उमा विद्या मंदिर में पढ़ाई हुई। बच्चों ने बताया कि सर जी (शिक्षक) ने स्कूल की छुट्टी आज जल्दी कर दी और आगे के गेट से न निकाल कर पीछे से निकाला गया है। सर ने बताया है कि कल छुट्टी रहेगी। विद्यालय संचालक शिवपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्हें अवकाश की सूचना नहीं मिली थी। दूसरी तरफ कुछ विद्यालयों ने सुबह स्कूल बंद करने की घोषणा की। ऐसे में बड़ी संख्या में बच्चे सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। वहां पहुंचने पर पता चला की स्कूलों में दो दिन का अवकाश कर दिया गया है। स्कूल संचालकों की मनमानी के चलते अभिभावकों में रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए एसपी सिंह ने बताया कि दो दिन के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश हुआ है। यदि ऐसे में कोई विद्यालय आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed