{"_id":"6207fe3903ee7f5b00172160","slug":"chief-minister-yogi-in-the-district-today-preparations-complete-auraiya-news-knp6802983127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिधूना व अजीतमल में मुख्यमंत्री करेंगे चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिधूना व अजीतमल में मुख्यमंत्री करेंगे चुनावी शंखनाद
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व एसपी अभिषेक वर्मा
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बेला में बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा के बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिधूना व औरैया विधानसभा क्षेत्र के अजीतमल में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार देर शाम डीएम व एसपी ने हेलीपैड व जनसभा स्थल का जायजा लिया।
पिछले चुनाव में जिले में तीनों सीटें भाजपा के खाते में थी। इस बार भी भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री बिधूना में रविवार दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर पहुंचेंगे। तीन बजकर 15 मिनट पर तहसील के पीछे स्थित मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद वह औरैया विधानसभा क्षेत्र के अजीतमल में चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। देर शाम डीएम सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बिधूना स्थित कार्यक्रम स्थल व हेलीपेड का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपाई गदगद हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार को बिधूना व औरैया विधानसभा क्षेत्र के अजीतमल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। 16 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ककोर मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। सभी दलों के दिग्गज नेताओं के एक के बाद एक दौरे से जिले में चुनावी सरगर्मी जोर पकड़ती जा रही है।