फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   chief engineer strict about electricity cut

चीफ इंजीनियर ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक कर कसे पेंच

Sat, 03 Jul 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
chief engineer strict about electricity cut
औरैया। अघोषित बिजली कटौती को लेकर मची हाय तौबा को लेकर चीफ इंजीनियर ने जिले के बिजली अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके पेंच कसे। इस दौरान उन्होंने बिजली अधिकारियों को लाइन लॉस कम करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर राकेश वर्मा ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। चीफ इंजीनियर ने बैठक में मौजूद एक्सईएन सदर डिवीजन संतोष कुमार व एक्सईएन दिबियापुर नरेंद्र प्रकाश से आए दिन कटौती को लेकर सवाल-जवाब किए। सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में निर्धारित रोस्टर के अनुसार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली मिलनी चाहिए। इसके लिए जो भी आवश्यक कदम हो उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने ओवरलोडिंग की समस्या को लेकर अधिकारियों को अवैध रुप से बिजली का उपभोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही लाइनलॉस को भी कम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर के सख्त तेवर देख अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि 6 जुलाई को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारी खामियों को दूर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस दौरान बैठक में अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार दोहरे, एक्सईएन मीटर एसएल अग्निहोत्री, एसआई आईसी तिवारी, एचसी आकाश श्रीवास्तव के अलावा जेई विवेक खरे, सुभाष यादव, नरेंद्र गौतम, शिवदत्त आदि बिजली अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed