फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   chemical feknewala pakda gaya

केमिकल फेकने वाला पुलिस गिरफ्त में, पूछताछ जारी

Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
chemical feknewala pakda gaya
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्ती तालाब के सामने मंगलवार की शाम कोचिंग जा रहीं छात्राओं पर केमिकल फेंकने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। अधेड़ से पुलिस पूछताछ कर रही है। केमिकल फेंकने के पीछे कोई कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम मोहल्ला बनारसीदास निवासी डीएम के स्टेनो राजकुमार की पुत्री व कक्षा नवीं की छात्रा प्रतिष्ठा (14) व उसकी सहेली शोभांशा के ऊपर केमिकल फेंकने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी से पुलिस पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की गई पूछताछ में उक्त छात्राओं पर केमिकल फेंकने को लेकर कोई वजह सामने नहीं आई है। बताया कि पकड़ा गया आरोपी शराब का लती है। पिछले दो माह से उसका इलाज चल रहा है। दो दिन पहले ही उसने फिर से शराब पीना शुरू किया था। जिसमें बाद अधेड़ ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल अभी उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली आलोक कुमार दुबे ने बताया कि अभी इस प्रकरण में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed