{"_id":"624de2a9be4db124c801b7e7","slug":"checking-exam-nakal-auraiya-news-knp6897421158","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों का एडी बेसिक ने किया निरीक्षण, 2569 परीक्षार्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों का एडी बेसिक ने किया निरीक्षण, 2569 परीक्षार्थी अनुपस्थित
विज्ञापन
फोटो 06 एयूआरपी -41 - तिलक इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की जांच करती शिक्षकाएं। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बुधवार को कड़ी चौकसी में संपन्न हुई। सख्ती के चलते सुबह की पाली में 2569 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एडी बेसिक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र पर नकलची नहीं पकड़ा गया।
बुधवार को सुबह की पाली में सुबह आठ से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की अंग्रेजी नया पाठ्यक्रम विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 21471 परीक्षार्थियों में 18918 उपस्थित रहे। जबकि 2553 अनुपस्थित पाए गए। इसी पाली में इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषय की परीक्षा में पंजीकृत 133 छात्रों में 131 ने परीक्षा दी। इसमें दो परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
शाम की पाली में 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। इंटर कंप्यूटर व कृषि विषय में पजीकृत 393 में 379 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान एडी बेसिक राजेश कुमार शाही ने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र पर उन्हें कमी नहीं देखने को मिली।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया की सख्ती के बीच परीक्षाएं कराई जा रही है। केंद्राध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाए। यदि छात्र के पास नकल की पर्ची पाई जाती है तो केंद्राध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी।
दिबियापुर। विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर इकरार अहमद ने बुधवार को परीक्षा के दौरान एक नकलची को एंड्रायड मोबाइल के साथ पकड़ा।
प्रोफेसर इकरार अहमद के अनुसार बुधवार की शाम की पाली में बीएससी कृषि के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इस एक परीक्षार्थी को स्मार्टफोन के साथ पकड़ा।
नकलची के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहीं से एक परीक्षार्थी कापी लेकर केंद्र से भाग निकला। जिसे बाद में पुलिस की मदद से पकड़ भी लिया गया।