{"_id":"61d5e2744ddb8b2a995fb77d","slug":"checked-the-temperature-of-the-passengers-with-a-defective-machine-auraiya-news-knp6737601167","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मशीन से जांच दिया यात्रियों का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मशीन से जांच दिया यात्रियों का तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना की तीसरी लहर से यात्रियों और कर्मियों को बचाने के लिए परिवहन निगम की तैयारियां पूरी नहीं हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर बनाई गई कोरोना स्क्रीनिंग डेस्क पर पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। बुधवार को इसकी हकीकत भी देखने को मिली। डेस्क पर रखी खराब स्कैनर मशीन से यात्रियों और कर्मचारियों का तापमान नापकर उसे बाकायदा रजिस्टर पर भी दर्ज कर लिया गया।
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बुधवार को कोरोना स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए लगाई गई डेस्क पर सैनिटाइजर के अलावा थर्मल स्कैनिंग मशीन रखी गई। लापरवाही का आलम यह रहा कि पूरी तरह से खराब हो चुकी मशीन से डिपो आने वाले यात्रियों व रोडवेज कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हकीकत का खुलासा तब हुआ, जब मशीन को हाथ में लेकर एक यात्री ने तापमान जानने की कोशिश की। मशीन के खराब होने से उसमें कोई तापमान नहीं दिखा।
मशीन खराब होने की जानकारी पर डेस्क पर मौजूद कर्मचारी बगलें झांकने लगे। कर्मचारियों ने स्क्रीनिंग डेस्क पर रखे रजिस्टर पर 15 यात्रियों व कर्मचारियों के नाम के आगे उम्र व नापा गया तापमान भी दर्ज कर रखा था। पिछले कोरोना काल से निजात मिलने के बाद उपकरणों को बेतरतीब ढंग से रखा गया था। इससे स्कैनर मशीन खराब हो गई।