फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cheating of 98 thousand from old man by giving lift

Auraiya News: लिफ्ट देकर वृद्ध से 98 हजार की टप्पेबाजी

Tue, 06 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 98 thousand from old man by giving lift
ऐरवाकटरा। बाइक सवार दो युवकों ने वृद्ध को लिफ्ट देखर 98 हजार की टप्पेबाजी कर ली। बाइक से उतरने के बाद पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तब तक टप्पेबाज काफी दूर जा चुके थे। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तुर्कपुर यासीन निवासी मेहताब सिंह शाक्य(70) ने बताया कि उसने आठ दिन पहले एक प्लाट बेचा था। सोमवार दोपहर को वह बैंक में पैसे जमा करने के लिए घर से निकले थे। गांव के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने उनके पास बाइक रोकी और लिफ्ट देने की बात कही।
विज्ञापन

वह उनके साथ बैठ गए। तभी रास्ते में पीछे बैठे युवक ने कुर्ते के अंदर बनियान की जेब काटकर उसमें रखे 98 हजार रुपये पार कर दिए। बाइक सवारों ने उसे उमरैन स्थित आंबेडकर तिराहे पर उतार दिया, तब घटना का पता चला। एक्सप्रेसवे पुल के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस को जानकारी दी तो कार्रवाई की बात कहकर घर छोड़ गई। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि जेबकतरों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed