फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cheated two and a half lakh rupees by becoming an officer of Agro Company

औरैयाः एग्रो कंपनी के अफसर बनकर सवा दो लाख रुपये ठगे

Fri, 09 Sep 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cheated two and a half lakh rupees by becoming an officer of Agro Company
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के बैसुंधरा निवासी युवक से एक एग्रो फर्टिलाइजर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर सवा दो लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने कंपनी के पांच अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बैसुंधरा निवासी अनूप पुत्र पद्म नारायण ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी फफूंद दिबियापुर मार्ग पर दुकान है। हरवंश सिंह, अनूप यादव, राकेश भदौरिया, अनूप कुमार उसके पास आए थे। उन्होंने खुद को भूमिधारा एग्रो फर्टिलाइजर, शाखा बरेली का अधिकारी बताया। कहा कि कंपनी क्षेत्र में एक सेंटर चालू करना चाहती है। जिसमें गोदाम और आफिस बनाया जाएगा। कंपनी के लोगों ने उससे भवन देने के लिए कहा, साथ ही बताया कि गोदाम के लिए उसे 30 हजार व आफिस के लिए किराये के रूप में आठ हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कंपनी 30 लाख रुपये का बीज, खाद व दवाइयां उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए कंपनी में सिक्योरिटी मनी के रूप में सवा दो लाख रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद एक ने फोन पर बरेली ब्रांच के विनय अस्थाना नाम के व्यक्ति से बात कराई। आरोपियों की बातों में आकर पिता के बैंक खाते से मांगी गई रकम दे दी। आरोप है कि अब तक न तो कोई गोदाम खुला और न ही सामान दिया गया है। धोखाधड़ी का अहसास होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed