फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   chapta village becomes chavni after visfote

Auraiya News: धमाके के बाद छावनी में बदला चपटा गांव

Wed, 22 Mar 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
chapta village becomes chavni after visfote
मुरादगंज, अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के चपटा में मंगलवार दोपहर को हुई बमबारी में दो लड़कियों के गंभीर घायल होने पर पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। देर शाम तक पुलिस के अधिकारियों ने गांव में डेरा डालकर कई बिंदुओं पर छानबीन शुरू की। एसपी चारू निगम ने घायलों के परिजनों पर पहले भी देसी बम बनाने में संलिप्त होने की बात कही है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चपटा गांव निवासी आफताब की छत पर मंगलवार को हुए बम धमाके के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इस मामले में घायलों के परिजनों की ओर से गांव निवासी दूसरे पक्ष के लोगों पर बम फेंकने का आरोप लगाया गया है। जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। जिसको देखते हुए एसपी चारू निगम ने गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया है। परिजनों ने बारूद को खेतों में डालने वाली दवाई बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया है। ऐसे में एसपी ने फारेंसिक टीम की ओर से घर के कमरे से बरामद बारूद को जांच के लिए भेजा है। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गांव में हुए धमाके में विभाग के खूफिया तंत्र व स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता सामने आती है। अहम बात यह है कि शुक्रवार रात को तसलीम व उसके साथी जाकिर के साथ मारपीट की घटना को पुलिस पहले से ही संगीन मान रही थी। तभी तो गांव में दो पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की गई थी। बावजूद इसके सिपाहियों की मौजूदगी होने के बाद भी बम बनाए जाने और बारूद जुटाए जाने का सिलसिला जारी रहा। ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक धमाके से करीब 20 मिनट पहले से ही सिपाही पीड़ितों के घर के बाहर मौजूद थे।
विज्ञापन

---------
पहले भी बम बनाने के मामले में संलिप्त रहे हैं घायलों के परिजन
- पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि पीड़ित परिवार पहले से ही बम बनाने के मामले में संलिप्त रहा है। पुलिस मामले में कहां से बारूद आई, किस व्यक्ति द्वारा देसी बम बनाने का कार्य किया जा रहा है और कहां बम की बिक्री की जा रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस कई अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पूछताछ के लिए तीन को उठाया
- धमाके की घटना में बम निर्माण का दावा करने के साथ पुलिस ने दोपहर को परिवार के एक युवक को पूछताछ के लिए उठाया था। इसके बाद पुलिस ने देर शाम परिवार के दो अन्य सदस्यों को और उठाया है। फिलहाल पुलिस युवकों को हिरासत में लिए जाने की बात से किनारा कर रही है।

बम सुखाने के दौरान हुआ हादसा
- अजीतमल कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि हादसा बम सुखाने के दौरान हुआ है। अधिक गर्म होने की वजह या फिर पलटने के दौरान बम फट गया है। जिससे दोनों लड़कियां घायल हुईं है। पुलिस गांव के लोगों से भी घटना को समझने का प्रयास कर रही है।


घटना के दौरान घर पर मौजूद थी सिर्फ तीन युवतियां
आफताब की बेटी सूबिया ने बताया कि पिता आफताब खेतों पर गए थे। भाई भी कहीं बाहर निकल गए थे। घर पर वह, उसकी बहन अदीवा व मामा की बेटी शाबिया मौजूद थे। छत पर सूख रहे पापड़ोंं को देखने के लिए अदीवा व शाबिया छत पर गईं थीं। तभी कुछ देर बाद छत से एक धमाके की आवाज आई। जिस पर उसने छत पर जाकर देखा तो उसकी बहनें खून से लहूलुहान होकर छत पर पड़ीं थी और छत का फर्श कई जगह से उखड़ गया था साथ ही बारूद के जगह-जगह कई निशान बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed