फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Central team found flaws in toilets

नार्स टीम ने 10 ग्राम पंचायतों का किया स्थलीय निरीक्षण

Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Central team found flaws in toilets
औरैया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालयों की जमीनी हकीकत परखने को केंद्रीय टीम नार्स (नेशनल एलुअल रूलर सेनीटेशन सर्वे) का स्थलीय निरीक्षण सोमवार को पूरा हो गया। पांच दिन में इस टीम को 10 ग्राम पंचायतों ने निरीक्षण किया। टीम रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी। इस दौरान कई शौचालय अधूरे व गुणवत्ता विहीन मिले हैं।
विज्ञापन

नार्स की टीम पांच दिसंबर से जिले में शौचालयों की जांच कर रही है। इसी क्रम में टीम ने ब्लाक भाग्यनगर के सल्लाहपुर, नगला पाठक, सेहूंद, जमुंहा, सेहूदपुर, ब्लाक सहार की ग्राम पंचायत सौंथरा, बिधूना असजना, ताजपुर व सदर ब्लाक के पढ़ीन ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई ग्राम पंचायतों में शौचालयों की हालत दुरुस्त न होने, शौचालयों का उपयोग लायक न होने, शौचालय न मिलने आदि की शिकायतें मिलीं। वहीं कुछ ग्राम पंचायतों में व्यवस्था दुरुस्त रही। नार्स टीम के अधिकारी दुष्यंत, पवन कुमार त्रिपाठी, नितिन मिश्रा, सुरेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम पंचायतों के कुछ परिवारों का चयन कर गांव में स्वच्छता, शौचालय की उपयोगिता, प्रयोग करने आदि की व्यवहारिक जानकारी ली। ग्राम पंचायत की पर संपत्तियों, परिषदीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत आदि का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

क्या कहते हैं डीपीआरओ
डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि निरीक्षण में ज्यादातर पंचायतों में स्थिति दुरुस्त पाई गई। कुछ ग्राम पंचायतों में खामियां मिली हैं, उन्हें दुरुस्त कराने के पंचायत सचिव व प्रधानों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed