फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Center exploiting merchants financially

व्यापारियों की शारीरिक और आर्थिक शोषण कर रही केंद्र सरकार

Thu, 19 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Center exploiting merchants financially
फोटो 18एयूआरपी01- पत्रकारों से वार्ता करते यात्रा लेकर आए अमित गुप्ता व अन्य व्यापारी नेता - फोटो : AURAIYA
औरैया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा निकाली जा रही है। मंगलवार की देरशाम यात्रा नगर में पहुंची। जिसका व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। बुधवार को यात्रा इटावा के लिए रवाना की गई। इससे पहले यात्रा लेकर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य व्यापारी नेताओं ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बांकेबिहारी होटल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए यात्रा संयोजक एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक रूप से शोषण कर रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण छोटे उद्योग-धंधे पूरी तरह ठप हो चुके हैं, तो वहीं खुदरा व्यापार भी धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। कहा कि जीएसटी में नियम लागू किया गया था कि 40 लाख टर्नओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी की जरूरत नहीं है, लेकिन अधिकारी निरीक्षण कर दुकानदारों में दहशत फैलाने का काम कर रहे है। सरकार पहले जीएसटी का सरलीकरण करे, जिससे दुकानदार स्वयं जीएसटी भर सके। इसके लिए उसे किसी वकील और सीए की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रा का नगर आगमन पर जगह-जगह व्यापारियों और दुकानदारों ने स्वागत किया। बताया कि यात्रा 15 दिसंबर को कानपुर फूलबाग से शुरू हुई थी, जिसका समापन 20 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। शहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का व्यापारियों ने स्वागत किया और उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। व्यापारियों की समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर उनका निराकरण का काम किया जाएगा। यात्रा लेकर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आलोक बाबू अग्रवाल युवा प्रदेश अध्यक्ष, गौरव सिंह युवा सचिव मौजूद रहे। सभी व्यापारी नेताओं का जिलाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष आदर्श पांडेय, हरीशंकर निषाद, जितेंद्र यादव आदि व्यापारी नेताओं और व्यापारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed