फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Census or studies may

जनगणना करें या पढ़ाई कराएं

Sat, 09 Jan 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 09 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Census or studies may
नगर पालिका परिषद में साल 2010 की जनगणना अपडेशन में लगे कार्मिकों की एनपीआर प्रभारी ने बैठक ली। इस दौरान जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों से प्रगति की जानकारी की गई। साथ ही सभी को 15 जनवरी तक काम समाप्त करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। कहा कि वह लोग विद्यालय में पढ़ाई कराएं कि जनगणना का काम करें। मिड डे मील से लेकर अधिकारियों के निरीक्षण की भी जिम्मेदारी उन पर है। जिसकारण बीएलओ का काम देख रहे शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन


जिले में 16 दिसंबर से शुरू कराए गए जनगणना अपडेशन के काम में लगे कर्मचारियों को ब्लाक वार जनगणना का काम दिया गया था। शासन के निर्देश के तहत अपडेशन का काम एक माह में पूरा कराया जाना है।
विज्ञापन


इसको लेकर जनगणना निदेशालय लखनऊ के एनपीआर प्रभारी मोहम्मद इलियास ने जनगणना कार्य में लगे 73 कार्मिकों की बैठक ली। नगर पालिका परिसर में हुई बैठक में सभी से काम की प्रगति की जानकारी की गई। इस दौरान जनगणना काम में लगे शिक्षकों ने अपनी समस्याएं भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य में लगे अधिकांश कर्मचारी प्रधानाध्यापक हैं। इससे उनके ऊपर विद्यालय में मिड डे मील व निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों की जबावदेही भी निर्भर है। ऐसे में एक ही समय पर सभी काम कर पाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।

 इस मामले में प्रभारी मोहम्मद इलियास ने बताया कि अभी तक लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष काम निर्धारित समय तक पूरा करा लिया जाएगा। बैठक में उपस्थित एबीएसए एसके श्रीवास्तव ने शिक्षकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें विद्यालय समय में एक बार विद्यालय जाकर व्यवस्थाएं जुटाकर जनगणना का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


वहीं सबसे ज्यादा समस्या बीएलओ बनाए गए महिला शिक्षकों में दिखाई दी। उनका कहना है कि एक ओर जनगणना समय से पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं तो वहीं बीएलओ का काम पूरा न हो पाने से उससे जुड़े अधिकारी भी उन पर नाराजगी जता रहे हैं। जिससे दोनों काम समय से पूरा हो पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed