{"_id":"bf46fe07806aa65a076e7c2cab41ceaa","slug":"cemetery-crematorium-and-the-well-capture-the-flea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान, शमशान व कुंए पर कबाड़ी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान, शमशान व कुंए पर कबाड़ी का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश मैदान के पास बने कब्रिस्तान व शमशान पर एक दबंग कबाड़ी ने पुत्रों की मदद से कब्जा कर लिया। वहीं सार्वजनिक कुंए पर दीवार बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया। इसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। दबंग के पुत्रों ने फायरिंग करते हुए एक बुजुर्ग महिला को कुंए में धकेल दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मोहल्ला जुबैरी निवासी नसीम खां नुमाइश मैदान के पास जमीन पर कब्जा करके कबाड़े की दुकान किए हैं। मोहल्ले के लोगों ने डीएम व एसपी को दिए पत्र में बताया किनसीम ने दबंगई के तहत कब्रिस्तान व शमशान की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
सोमवार को नसीम खां, उसके पुत्र मोहम्मद यामीन, अजीम, आरिफ, इरफान उर्फ मुन्ना व उसकी पुत्री फरजाना ने विवादित जगह पर बने सार्वजनिक कुंए पर दीवार बनाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। इसका मोहल्ले के लोगाें ने विरोध किया।
विज्ञापन
गुस्साए कबाड़ी व उसके पुत्र मोहल्ले के लोगों को मारने दौड़े । यही नहीं दबंगों ने एक वृद्ध महिला जाफरी बेगम को उठाकर कुंए में फेंक दिया, जिससे उसके शरीर में कई फैक्चर हो गए।
दबंगों के इस दुस्साहस पर मोहल्ले के लोग भड़क गए। दबंगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से फायर झोंक दिया। थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची, लेकिन तब तक दबंग वहां से भाग निकले।
मोहल्लावासी मुन्नी लाल, रामसेवक, लालू प्रसाद, चुन्नू, मुकीम, भूरा, अनवार खां, सुधीर, निजामुद्दीन, दानिश हाफिज जी, इकबाल खां मेव, पप्पू, सलीम खां मेव, शकीला बेगम, तसलीम बेगम, सहाना, यासमीन, शहंशाह बेगम, रिहाना आदि आधा सैकड़ा लोगों ने अवैध कब्जा रोके जाने की मांग की।