{"_id":"1166ef9bdf3173aab5a1e120f1ac6c2e","slug":"celebrating-the-samajwadi-party-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी सरकार की शान में पढ़े कसीदे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पार्टी सरकार की शान में पढ़े कसीदे
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों, जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास योजनाओं से जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से शनिवार को ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार का गुणगान किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामवृक्ष यादव थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामवृक्ष यादव ने कहा कि मार्च 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार सत्तारूढ़ हुई थी। पार्टी की ओर से जारी घोषण पत्र में किए गए सभी वादों को लगभग पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
कहा कि किसान बीमा, मुफ्त सिंचाई, खाद व बीज की उपलब्धता, ग्रामीण क्षेत्र का विकास, महिला हेल्प लाइन सेवा, समाजवादी एंबुलेंस सेवा, इंटर तक निशुल्क शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा, किसानों के कर्ज माफी, दुर्घटना बीमा दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख किए जाने जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा कर दिखाया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों, व्यापारियाें, छात्र- छात्राआें आदि सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्हाेंने कार्यकर्ताआें से सेक्टर व बूथ कमेटियाें को मजबूत करने तथा कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।
सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष मुहम्मद इरशाद, विधायक प्रदीप यादव, मदन सिंह गौतम, पूर्व मंत्री ठा. भोला सिंह, चौधरी रामबाबू यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक चक, बबलू यादव, रामनरेश यादव, हाफिज अब्दुल सत्तार आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर देवेंद्र यादव, गुड्डू यादव, रामदर्शन कठेरिया, विमलेश सविता, संजीव पोरवाल, ओके चौधरी, नेकसे प्रधान, शिवबली सिंह प्रधान, प्रभाकर कुशवाहा, दाउद अख्तर, नूरूददीन मंसूरी, दुर्वेश अली, बड़े सिंह, नादान वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन टिल्लू राजपूत ने किया।