{"_id":"d77f0c8114353ecff126dee064dc2fed","slug":"celebrating-former-president-dr-kalam-s-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम का जन्म दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम का जन्म दिन
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डा. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म दिवस गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने डा. कलाम के चित्र को अपने- अपने तरीके से कैनवास पर उकेरा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने डा. कलाम के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने के लिए कहा।
कहा कि अपनी विलक्षण प्रतिभा के चलते परिस्थितियां भी उनको डिगा नहीं पाईं। कम संसाधनों से अधिक पाने की इच्छा एवं पढ़ने की ललक और देश प्रेम वास्तव में स्मरणीय रहेगा। कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर डा. कलाम से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसके बाद डा. कलाम से संबंधित लघु चल चित्र दिखाया गया। इसमें उनके प्रारंभिक जीवन की कठिनाइयों को दर्शाया गया। शिक्षिका पूजा सिंह, इकजोर कौर, असद आलम हुसैन, राजकुमार शर्मा, चितरंजन विश्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन