फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   celebrated Gopashtmi

गौशालाओं में मनाई गई गोपाष्टमी

Thu, 19 Nov 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 19 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
celebrated Gopashtmi
कस्बे में गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने गौशाला में पहुंच कर विधि-विधान से गाय और बछड़ों का पूजन किया।
विज्ञापन


जसवन्तपुर में गो रक्षा दल के पदाधिकारियों ने करीब सौ गायों व बछडों को तिलक लगाकर पूजा की। समिति की अध्यक्ष रेनू  सेंगर ,रामश्री, विनीता, अनिल गुर्जर ,रविंद्र सेंगर आदि थे। वही श्री राधा कृष्ण गौशाला सेवा समिति हैदरपुर में गाय की महत्वता पर प्रकाश डाला गया।

वरिष्ठ समाज सेवी विष्णु कांत पाठक ने कहा कि गाय का लुप्त होना वैदिक संस्कृति के लिये अशुभ संकेत हैं। सभी पालतू पशुओ में गौवंश कलयुग में सबसे ज्यादा संकट में हैं। यदि सरकार ने इसके लिये सकारात्मक प्रयास न किए तो गाय पूरी तरह विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये गए। लेकिन सुधार के नाम पर देशी की जगह विदेशी नस्ल हावी हो गई हैं ।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष सुधीर शुक्ला ने कहा कि रासायनिक खाद. कीटनाशक जहर व ट्रैक्टर निर्माण करता बडी-बडी कंपनियों ने गौवंश के स्थान पर कब्जा कर उसे हाशिए पर ढकेल दिया हैं। इस कारण किसान पशुओं को पालन का काम न करके बल्कि ट्रैक्टरों पर आधारित कृषि करने लगा हैं। इसका सीधा असर गोवंश पर पडा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान जय नारायण तिवारी ने कहा कि गाय हमारी वैदिक संस्कृति की पोषक हैं। भगवान कृष्ण न ही असीम सेवा करके वैदिक संस्कृति की रक्षा करने का काम किया था इसलिये हम सभी का दायित्व बनता है कि गाय की पूजा-अर्चना के साथ उसको बचाने का भी प्रयास करें।  बैठक में अवधेश शुक्ला, नवीन त्रिपाठी, जगदीश नारायण प्रजापति, नारायण सिंह, अखिलेश राजपूत, विनोद राठौर आदि लोग मौजूद रहे।


गौ पूजन कर मनाया पर्व
औरैया। शहर के गोपाल इंटर कालेज में गौ पूजन कर गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। इसके अलावा घरो में गायों की पूजा की। लोगों ने गायों को तिलक कर उनकी पूजा-अर्चना की। वहीं गौशाला में भी गायों की पूजा-अर्चना की गई। शहर के गोपाल इंटर कालेज में गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व पर गायों की आरती उतार कर उनकी पूजा की गई। इसके अलावा शहर के अन्य  महिलाओं ने गोपाल इंटर कालेज पहुंचकर गौ पूजा की। इसके अलावा घरों में गौ  पूजन किया गया। साथ ही लोगों ने गौ रक्षा का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed