फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cdo check cow shelter home

सीडीओ ने मिर्जापुर गोशाला का निरीक्षण कर परखी हकीकत

Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
cdo check cow shelter home
औरैया। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतापुर के गांव मिर्जापुर बैरमशाह स्थित गोशाला का बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी व पीडी ने निरीक्षण किया। इस दौरान गोवंशों को सूखा चारा दिए जाने तथा परिसर में बनें गड्ढों का निरीक्षण किया। बीमार गोवंशों को देखकर पंचायत सचिव को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मिर्जापुर बैरमशाह में सवा करोड़ रुपये की लागत से बनी गोशाला में अव्यवस्थाएं हैं। गोशाला का निर्माण हुए करीब एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन गोवंशों को सूखा भूसा खिलाया जा रहा है। हरा चारा व दाने के अभाव में गोवंशों की हालत बदतर होती जा रही है। जिससे कई गोवंश बीमार हो गए हैं। 10 से 12 दिन में चार गोवंशों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दो गोवंश बीमार पड़े हैं। इस खबर पर प्रशासन गंभीर हुआ है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा व परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह ने गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गड्ढे में दफनाए गए गोवंशों को कुत्ते नोचकर खाते दिखे। दुर्गंध से बीमारियों के फैलने की भी आशंका है। अधिकारियों ने गोवंशों को सूखा चारा दिए जाने व परिसर में खोदे गए गड्ढों में पानी भरे होने की समस्या देखी। नवनिर्वाचित प्रधान अभिषेक यादव ने कहा कि परिसर में खोदे गए गड्ढों में गिरकर गोवंश घायल हो रहे हैं। एक गाय की गड्ढे में भरे पानी में गिरने से मौत भी हुई है। सीडीओ ने पंचायत सचिव अर्पित यादव को मृत गोवंशों को ठीक से न दफनाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed