फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CC road will be constructed from Kanchausi turn to Peeparpur.

Auraiya News: कंचौसी मोड़ से पीपरपुर तक बनेगी सीसी सड़क

Sat, 07 Feb 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
CC road will be constructed from Kanchausi turn to Peeparpur.
औरैया। कंचौसी मोड़ से पीपरपुर तक 200 मीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इस संपर्क मार्ग का निर्माण 11.50 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्षों से जर्जर हालत में पड़े इस रास्ते को पक्की सड़क में बदलने से आसपास के दर्जनभर गांवों के हजारों ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी।

यह मार्ग कंचौसी कस्बे को पीपरपुर, भदैया, सुल्तानपुर, नगला गूजर, नगला दलेल, रूरुगंज, नगला बक्सा, फतेहपुर, नूरपुर, नगला कन्हैया और रमपुरा जैसे गांवों से जोड़ता है। इन गांवों की कुल आबादी करीब आठ से 10 हजार के बीच बताई जाती है, जो रोजाना इसी रास्ते से कंचौसी बाजार, रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक कार्यालय और तहसील मुख्यालय तक आते-जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बरसात में यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ और गड्ढों से भर जाता था। कई बार बाइक और साइकिल सवार फिसलकर गिर जाते थे, जबकि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती थी। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों का निकलना भी अक्सर बाधित हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क की मांग कर रहे थे। ग्राम सभाओं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कई बार प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन अब जाकर बजट स्वीकृत हुआ है। सड़क निर्माण से गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed