फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CBSE Board: QR code will be mentioned on the admit card

सीबीएसई बोर्ड : प्रवेश पत्र पर अंकित होगा क्यूआर कोड

Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board: QR code will be mentioned on the admit card
औरैया। संक्रमण के चलते इस बार सीबीएसई की परीक्षाएं दो टर्म में हो रही हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीबीएसई ने पहली बार क्यूआर कोड के आधार पर छात्रों को केंद्र में प्रवेश देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर डॉ.आनंद ने बताया कि यह क्यूआर कोड छात्र के प्रवेश पत्र पर अंकित होगा। स्कूल के गेट पर छात्र के प्रवेश पत्र का क्यूआर कोड स्कैन होगा। इसके बाद ही छात्र व छात्रा को इंट्री मिलेगी। सीबीएसई की टर्म टू की 10वीं क्लास की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई को समाप्त होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 15 जून को संपन्न होगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में संक्रमण को देखते हुए बैठने के लिए सामाजिक दूरी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए गाइड लाइन जारी की गई। इसके अलावा सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाने के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य की गई है। क्यूआर कोड के आधार पर केंद्र में प्रवेश देने की वजह से कोई भी केंद्र में फर्जी ढंग से कालेज परिसर प्रवेश न करें। खास बात यह कि सीबीएसई ने टर्म वन के आधार पर भी टर्म टू के लिए रोल नंबर एक ही रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed