{"_id":"6154adf98ebc3e61ed44f2bd","slug":"caught-in-selling-nakli-jwellery-auraiya-news-knp655284154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोना बेचते टप्पेबाज को सुनार ने पकड़ा,पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सोना बेचते टप्पेबाज को सुनार ने पकड़ा,पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। नकली टॉप्स बेचने आए युवक को सराफ ने शक होने पर पकड़ लिया। दुकानदार ने पुलिस को बताया है कि 15 दिन पहले भी उसके साथ ठगी हो चुकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बड़ा गैंग होने की बात सामने आई है।
थाना क्षेत्र के कंचन पुरवा निवासी हरवीर सिंह की फफूंद नुमाइश मैदान के पास सराफा की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर एक युवक उनकी दुकान पर टॉप्स बेचने पहुंचा। टॉप्स नकली होने की आशंका पर जांच की तो उस पर परत चढ़ी मिली। इस पर उन्हाेंने युवक को दुकान में ही बैठा लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई।
दुकानदार ने पुलिस को बताया कि इसी तरह 15 दिन पहले एक युवक उसकी दुकान पर 20 हजार रुपये में टॉप्स बेच गया था। थानाध्यक्ष एसके तिवारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। वह कानपुर देहात का रहने वाला है। उसके गैंग में कई और लोग शामिल हैं। जल्द ही बड़े गैंग का खुलासा किया जाएगा।