{"_id":"62c336b8c8b9e001a92f9241","slug":"cattle-attacked-the-farmer-lost-his-life-auraiya-news-knp7058643141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों ने किसान पर किया हमला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों ने किसान पर किया हमला, गई जान
विज्ञापन
अहिबरन सिंह की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। घर से सोमवार सुबह खेत जा रहे किसान पर अन्ना मवेशियों के झुंड ने हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल किसान की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने एसडीएम बिधूना व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के अमलिया का पुर्वा निवासी सुरेश ने बताया कि उसके बड़े भाई अहिबरन सिंह (65) सोमवार सुबह सात बजे घर से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक जगह अन्ना मवेशियों का झुंड खड़ा था। मवेशियों को देख उन्होंने बचकर निकलने का प्रयास किया। तभी मवेशियों ने उन्हें खदेड़ कर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और मशक्कत कर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर मारकर मवेशियों को गांव से बाहर भगाया।
परिजन व ग्रामीण जब तक अहिबरन को अस्पताल ले जाते, उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर बिधूना एसडीएम लवगीत कौर पहुंचीं और थाने में सूचना देने के लिए कहा। सूचना पाकर पहुंचे एसआई धीरेंद्र सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी बीच लेखपाल अवनींद्र यादव व ग्राम प्रधान अवनीश ठाकुर भी आ गए।
विज्ञापन
सुरेश ने बताया कि अहिबरन का बेटा करन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह बहू सुमन के साथ घर में रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से आवारा मवेशी खेत व गांव में घूमते रहते हैं। पहले भी मवेशी कई लोगों पर हमला कर चुके हैं।

घर में हादसे के बाद गमगीन बैठीं परिवार की महिलाएं। संवाद- फोटो : AURAIYA