{"_id":"68c457e73d09f2ab1b0aefb1","slug":"campaign-in-bidhuna-cattle-roaming-in-anna-in-bela-and-sahar-auraiya-news-c-211-1-aur1008-131404-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिधूना में अभियान, बेला व सहार में अन्ना घूम रहे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिधूना में अभियान, बेला व सहार में अन्ना घूम रहे गोवंश
Fri, 12 Sep 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12 एयूआरपी 14 बेला मार्ग पर झुंड में बैठे अन्ना मवेशी। संवाद
बिधूना/सहार। बेला व सहार क्षेत्र में अन्ना मवेशी इनदिनों हादसों का कारण बने हैं। साथ ही खेतों में घुसकर यह मवेशी किसानों की फसलों को भी खा रहे हैं। इससे किसानों की फसलों पर संकट आन पड़ा है, हालांकि बीडीओ बिधूना ने बेला में 28 गोवंश पकड़े जाने का दावा किया है।
बेला क्षेत्र में जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण अन्ना मवेशी खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। गुरुवार रात लगभग नौ बजे बेला थाना चौराहे के आसपास अन्ना मवेशी के झुंड से राह निकलना मुश्किल हो गया। इससे वाहन निकलते समय हादसा होने की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत प्रधान व सचिव से की लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। बीडीओ बिधूना रामदुलार ने बताया कि बेला क्षेत्र में दिन के समय 28 गोवंश पकड़कर बांधमऊ गोशाला भेजा गया है।
बचे हुए गोवंश को पकड़ने अभियान चलता रहेगा। उधर, हार कस्बे में इन दिनों मवेशियों की संख्या बढ़ी है। कस्बे के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, रामलीला मैदान व पंडपुर मार्ग के आसपास इन मवेशियों की भीड़ देखने को मिलती है। राहगीरों और खासतौर से बच्चों व बुजुर्गों को इनके बीच से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कस्बेवासियों ने अन्ना मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है।