{"_id":"695ea49f438e4021c124c34d01fdaa23","slug":"campaign-against-adulteration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा और दीपावली त्योहार के तहत शहर में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने चार प्रतिष्ठानों से दूध, घी, पनीर व रिफाइंड के सैंपल भरे। अभियान चलने की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया। इसके तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके निरंजन, शिवशंकर के साथ कानपुर रोड स्थित संजीव गुप्ता की खोए की भट्टी से खोया और दूध का नमूना लिया। वहीं नारायन विश्नोई एवं यमुना रोड पर बस अड्डा के पास स्थित रामचंद्र विश्नोई की गोदाम से सरसों के तेल, पामोलीन व वनस्पति घी का नमूना भरा।
जबकि जेसीज चौराहा स्थित राजनारायण शुक्ला की मिठाई की दुकान से बर्फी का सैंपल भरा। इस दौरान दुकान पर उपलब्ध एक्सपाइरी तिथि के शीतलपेय पदार्थों को नष्ट कराया। अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षाअधिकारी जीके दुबे ने कहा कि मिलावटखोर अपनी हरकतों से बाज आएं। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। कमी मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।