{"_id":"305a5e3b64e9664e91c523782e0359b1","slug":"came-six-bodies-created-chaos-in-daulatpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह शव आते ही दौलतपुर में फिर मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह शव आते ही दौलतपुर में फिर मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में तीन महिलाओं समेत छह लोगों के जैसे ही घर आए एक बार फिर पूरे गांव में मातम छा गया। घरों में कोहराम मचा रहा। अपनों के खोने के गम में रातभर परिजन आंसू बहाते नजर आए। रविवार सुबह ही मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मध्य प्रदेश के सुंदरपुरा गांव के पास सड़क हादसे में दौलतपुर गांव के अजय यादव (45), शैलेंद्र (25), अखिलेश (26), राममूर्ति दोहरे (45), दुर्गा यादव (45) व कमला दोहरे की मौत हो जाने से रविवार को भी पूरा गांव शोक में डूबा रहा। शनिवार की देर रात जैसे ही छह शव गांव दौलतपुर पहुंचे तो वहां पर चीख-पुकार मच गई।
पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। हादसे की सूचना जिस किसी भी व्यक्ति को मिली वह शोक संवेदना व्यक्त करने गांव पहुंच गया। अजय का शव जैसे ही उसके दरवाजे पहुंचा तो अजय के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अजय की पत्नी स्वाती अपना सुहाग उजड़ जाने से बार-बार बेहोश होकर जमीन पर गिर जा रही थी।
विज्ञापन
इसके अलावा शैलेंद्र, अखिलेश, राममूर्ति दोहरे, कमला देवी, दुर्गा यादव के घरों में भी चीख-पुकार मची हुई थी। जिस भी व्यक्ति यह दृश्य देख रहा था, उसकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। दूसरे गांवों के अलावा तमाम नेताओं ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। रविवार की सुबह सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अमित ने दी मुखाग्नि
दौलतपुर गांव के मृतकों में शामिल अखिलेश कुमार को उनके 13 वर्षीय पुत्र अमित ने मुखाग्नि दी। पिता अखिलेश को मुखाग्नि देते समय अमित रो-रोकर कह रहा था कि अब उसका इस संसार में कोई नहीं बचा है। अब वह किसके सहारे जिंदा रहेगा।