फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cable box burnt, power supply of 250 villages stalled for 18 hours

केबिल बॉक्स जला, 18 घंटे से 250 गांव की बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cable box burnt, power supply of 250 villages stalled for 18 hours
फफूंद। केशमपुर सबस्टेशन में सहायक केबल बक्सा जल जाने से फफूंद कस्बा समेत 250 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार रात ढाई बजे से बिजली न आने से लोगों को पेयजल के साथ ही अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

असेनी पावर स्टेशन से केशमपुर 33 केवीए सब स्टेशन को विद्युत आपूर्ति की जाती है। यहां से फफूंद कस्बा, सराय बिहारी दास, बढ़ुआ, फक्कड़पुर, जुआ, फतेहपुर रामू, टीकमपुर, पाता, खानपुर समेत 250 से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

सबस्टेशन की लाइन पर करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 33 केवीए चपटा सब स्टेशन की भी लाइन जोड़ दी गई है। एक लाइन पर दो सबस्टेशनों का लोड होने से आए दिन फाल्ट होता है। इससे गांवों की बिजली अक्सर गुल रहती है। लोड अधिक होने की वजह से शनिवार रात करीब ढाई बजे केहिंजरी रेलवे क्रॉसिंग पर भूमिगत केबल का बक्सा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने घंटों मरम्मत की, लेकिन केबल बक्सा ठीक नहीं हो सका। इस दौरान ग्रामीणों को करीब 18 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। कानपुर से केबल बॉक्स मंगाया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि विद्युत विभाग चपटा फीडर की अलग विद्युत लाइन लगाए।

इससे आए दिन होने वाली फाल्ट से निजात मिले। बिजली न आने से ग्रामीणों के घरों के इनवर्टर तक ठप हो गए। लोग गर्मी में बेहाल दिखे। घंटों लोग लाइन ठीक होने के लिए अधिकारियों से संपर्क करते रहे। अधिकारियों ने कानपुर से केबल बॉक्स पहुंचने के बाद ही आपूर्ति सुचारु होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed