फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bypassing the obstacle, voting was done by crossing the river canal

बाधा दरकिनार, नदी-नहर पार कर किया मतदान

Mon, 21 Feb 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bypassing the obstacle, voting was done by crossing the river canal
दिबियापुर विधानसभा के गांव शिवपुर के ग्रामीण पुरहा नदी पार कर वोट डालने जाते मतदाता। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना/कंचौसी। दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुर के मजरा जुगराजपुर में 300 मतदाता होने के बाद भी गांव में बूथ नहीं बनाया गया। हालांकि इससे मतदाताओं का हौसला नहीं टूटा। मतदान के लिए पुरहा नदी को पार कर मतदान केंद्र हमीरपुर में मतदाता पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्कूल भी है लेकिन बूथ नहीं बनाया गया। अगर पुरहा नदी पार करके जाते हैं तो लगभग दो से ढाई किलोमीटर और मुख्य सड़क से जाने पर लगभग सात किलोमीटर की दूरी पड़ती है।
विज्ञापन

कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, सत्यनारायण, सुनील कुमार, राजीव कुमार, प्रमोद, किशन लाल शर्मा आदि ने बताया कि वोट डालने में परेशानी होने की वजह से गांव की महिलाएं नहीं आ पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कंचौसी क्षेत्र के घसा का पुरवा के ग्रामीणों के लिए नौगवां में बूथ बनाया गया है। गांव के मुख्य मार्ग से होकर जाने पर बूथ की दूरी सात किलोमीटर के करीब पड़ती है। इसके लिए उन्हें बिझाई पुल होकर जाना पड़ता। चक्कर से बचने के लिए लोग इटावा नहर पार करके मतदान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed